Advertisment

छवि रंजन को ईडी कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

रांची: सेना की जमीन एवं अन्य दूसरे जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार आईएएस छवि रंजन को ईडी की टीम ने शुक्रवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट में प्रस्तुत किया।

2011 बैच के आईएएस अधिकारी व रांची के पूर्व डीसी और वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के निदेशक छवि रंजन की कोर्ट में पेशी के बाद जरूरी औपचारिक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ईडी कोर्ट ने आईएएस अधिकारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

tertrtrt 22Scope News

जेल भेजे जाने वाले छवि रंजन झारखंड के दूसरे आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले तत्कालीन खान सचिव रही पूजा सिंघल को भी ईडी कोर्ट ने मनरेगा घोटाले में पिछले साल जेल भेजा था।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया

बता दें कि जमीन घोटाले मामले में करीब 10 घंटे पूछताछ करने के बाद बीते गुरुवार की रात लगभग 10:00 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले ईडी की टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए दूसरी बार गुरुवार को बुलाया था,

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

fdfsfs 22Scope News

ईडी इसके पहले भी जमीन घोटाले मामले में छवि रंजन से पूछताछ कर चुकी थी।

जमीन घोटाले मामले में ईडी ने अब तक छवि रंजन सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके पहले जमीन घोटाले मामले में 7 लोगों को इडी ने गिरफ्तार किया था।

ईडी ने जमीन घोटाले मामले में 13 अप्रैल को छवि रंजन के कई ठिकानों पर छापेमारी किया था।

इस छापेमारी के दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे, जिसके बाद सात लोगों को गिरफ्तारी हुई थी।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...