मांझी के दावत-ए-इफ्तार पार्टी में शामिल हुए राज्यपाल व CM नीतीश

पटना : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज 12 स्ट्रैंड रोड पटना में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुए। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को जीतन राम मांझी ने गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी।

राज्यपाल-नीतीश के साथ कई मंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत की

इस अवसर पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पटना की महापौर सीता साहू, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अनिल कुमार, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं रोजेदार उपस्थित थे।

यह भी देखें :

विधान पार्षद गुलाम गौस द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधान पार्षद गुलाम गौस के दक्षिण गांधी मैदान स्थित आवास पर कारवां-ए-उर्दू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुए। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्धिकी, विधान पार्षद रामवचन राय, विधान पार्षद खालिद अनवर, विधान पार्षद अफाक आलम, पूर्व सांसद डॉ. मोनाजिर हसन, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इर्शादुल्लाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं रोजेदार उपस्थित थे।

Nitish JDU 22Scope News
विधान पार्षद गुलाम गौस द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

यह भी पढ़े : सीएम आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदार हुए शामिल

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...