Commercial Advertisment

नीतीश कुमार के राहे कदम पर चलते हुए जदयू के दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए तेजस्वी और तेजप्रताप

जदयू के दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए तेजस्वी यादव

Patna-जदयू के दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए तेजस्वी और तेजप्रताप- जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दावत-ए- इफ्तार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद विधायक तेजप्रताप यादव सहित कई मंत्री शामिल हुए. पूरे दावत-ए-इफ्तार के दौरान  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी साथ-साथ दिखे.  बड़ी बात यह रही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद तेजस्वी यादव को गेट तक छोड़ने आए. दोनों के बीच इस बढ़ती नजदीकी पर बिहार में एक बार कयासबाजियों का दौर शुरु हो गया. एनडीए सरकार की स्थिरता पर प्रश्न चिह्न लगाये जाने लगे.

फिर गरमायी बिहार का राजनीतिक पारा, लगने लगा कयासों का दौर 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही राजद की ओर से आयोजित दावत-ए- इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे. उसके बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरु हो गया था. राजनीतिक कयासबाजियां लगायी जाने लगी थी.

मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, भाजपा विधायक नंद किशोर यादव, मंत्री जयंत राज, संजय झा, शीला मंडल, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, सुनील कुमार, बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, मंत्री श्रवण कुमार भी इस दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए.

रिपोर्ट- प्रणव राज 

तेजस्वी नीतीश मुलाकात पर चिराग का तंज, कहा सीएम की कुर्सी बचाने के लिए बना रहे हैं रणनीति

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...