मुख्यमंत्री ने नटवर सिंह के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवदेना

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता सह पूर्व केंद्रीय व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। उनका निधन दुखद है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

आपको बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का शनिवार यानी 10 अगस्त की देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था।

यह भी पढ़े : सिपाही भर्ती की परीक्षा का आज दूसरा दिन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

यह भी देखें : 

सारण-वैशाली में बाढ़ सुरक्षा व कटावरोधी कार्यों का सचिव ने किया...

पटना : जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा बाढ़ 2026 पूर्व तैयारियों की समीक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चत करने के लिए राज्य...

नीतीश कुमार छपरा के जलालपुर पहुंचे, प्रसिद्ध लोकगायक व स्वतंत्रता सेनानी...

छपरा : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार आज छपरा के जलालपुर दौरे पर पहुंचे। स्थानीय...

पुलिस एस्कॉर्ट वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी,...

आरा : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी स्थित राइस मिल के समीप बुधवार की दोपहर पुलिस एस्कॉर्ट वाहन...