आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिमडेगा: जिला के कोलेबिरा प्रखंड के अंतर्गत बंदरचुआं पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का विधिवत् रूप से जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम, प्रखड विकास पदाधिकारी बिरेंद्र किंडो,प्रखंड अंचल अधिकारी अनूप कच्छप, पंचायत मुखिया विलियम समद,झामुमो केंद्रीय सदस्य फिरोज अली,बीस सूत्री अध्यक्ष लुथर सुरीन, विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोलेबिरा सुलभ नेल्सन डुंगडुंग,विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल प्रसाद,सुनिल खड़िया, राकेश कोनगाड़ी के द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सभी आम जनों को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगे स्टालों के बारे में बताया गया जिसमें सभी योजनाओं का  लाभ दिया गया।

वहीं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न तरह के स्टॉल लगाया गया जिसमें अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, जाति आय प्रमाण पत्र सम्बन्धित मामलों का निष्पादन करना, राजस्व से जुड़े मामले, समुदायिक वन पट्टा/ व्यक्तिगत वन पट्टा के लिए एफआरसी द्वारा आवेदन प्राप्त करना, झारखंड राज्य खाद्य योजना अंतर्गत राशन कार्ड उपलब्ध कराना,उज्जवला योजना अंतर्गत लाभार्थियों के बीच परिसंपत्ति का वितरण, 15 वें वित सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी, जन्म मृत्यू निबंधन की जानकारी, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सोना सबरन धोती साड़ी वितरण, कम्बल वितरण, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, स्वास्थ्य कैंप में स्वास्थ्य जांच साइकिल क्रय हेतु चेक वितरण, बिजली बिल से सम्बंधित शिकायत एवं कनैक्शन हेतु त्वरित निष्पादन, किसान क्रेडिट कार्ड, खाद्य बीज का वितरण, आधार कार्ड पंजीकरण एवं सुधार कार्य, जल जीवन मिशन पेय जल एवं एसबीएम से संबधित कार्यों का स्टॉल लगाया गया।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...