मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पाकुड़ से करेंगे झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की लांचिंग

रांची: झारखंड राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का विधिवत शुभारंभ रविवार को पाकुड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों होगा। इस योजना का उद्देश्य 21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिसके तहत प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के हाथों इस योजना की लांचिंग के अवसर पर, सांकेतिक रूप से प्रत्येक जिले की 151 महिलाओं के खातों में एक हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ जिलों में यह राशि पहले ही हस्तांतरित की जा चुकी है। पाकुड़ से इस योजना के शुभारंभ के बाद प्रमंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और अन्य सभी लाभार्थियों के खातों में राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।

तैयारी के अनुसार, योजना की प्रमंडल स्तर पर लांचिंग की तिथियां निम्नलिखित हैं:
– 21 अगस्त को पलामू
– 22 अगस्त को बोकारो
– 23 अगस्त को चाईबासा
– 27 अगस्त को दुमका
– 28 अगस्त को रांची

शनिवार की शाम तक लगभग 42 लाख महिलाओं ने इस योजना के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 37 हजार आवेदनों को स्वीकृति मिल चुकी है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के पास कोई भी राशन कार्ड होना अनिवार्य है, अथवा उन्हें अपने पिता या पति के राशन कार्ड में नाम होना चाहिए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत दी जा रही सहायता महिलाओं की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होगी।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...