बिहार में बाढ़ की आहट को लेकर बढ़ी चिंता, CM नीतीश आज करेंगे एरियल सर्वे

बगहा : बिहार में भारी बारिश की वजह से नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी सोमवार को एरियल सर्वे करेंगे। नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर गंडक बराज के एरियल सर्वे करेंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम नीतीश एरियल सर्वे करेंगे। उसके बाद अधिकारियों से बैठकर बाढ़ की तैयारी का जायजा लेंगे। बिहार में बाढ़ की आहट को लेकर चिंता बढ़ गई है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों में नदियों के बढ़े जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वे नेपाल बॉर्डर स्थित गंडक बराज का भी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे नदियों के जलस्तर की स्थिति का जायजा लेंगे। साथ ही निरीक्षण के बाद वे अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री सोमवार को अपने आवास पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण करेंगे। उसके बाद सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हैलीकॉप्टर के जरिए विभिन्न जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम नीतीश गंडक समेत अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर के साथ ही कटाव एवं अन्य हालातों का भी जायजा लेंगे। पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय ने बताया कि जिले में फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री वाल्मिकि नगर में गंडक बैराज, बगहा में कैलाश नगर और शास्त्री नगर समेत कटाव क्षेत्रों का जायजा लेंगे।

यह भी पढ़े : बिहार में मौसम का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

DIG की सख्ती का असर, अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई, आशीष...

मोतिहारी : चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय एक बार फिर अनुशासन और जवाबदेही को लेकर अपने सख्त रुख के कारण चर्चा में हैं।...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : मंत्री रामकृपाल ने कहा- बिहार में...

पटना : भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

Barh Pati Patni Vivad: मोबाइल में महिला का नंबर देखने के...

Barh Pati Patni Vivad: बाढ़ (पटना): पटना जिले के बाढ़ सब-डिविज़न में पंडारक पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले बिहारी बीघा गाँव में...