मुख्यमंत्री ने JP गंगा पथ पर किए जा रहे सौंदर्गीकरण कार्य व गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण

179
मुख्यमंत्री ने JP गंगा पथ पर किए जा रहे सौंदर्गीकरण कार्य व गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने JP गंगा पथ पर किए जा रहे सौंदर्गीकरण कार्य व गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण
Advertisment

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंचे और गाय घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ के किनारे किए जा रहे पौधारोपण और सौंदर्गीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और बेहतर ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Advertisment

Goal 5 22Scope News

‘दीघा से सोनपुर तक JP सेतु के समानांतर बनाए जा रहे नए 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का लिया जायजा’

मुख्यमंत्री ने दीघा घाट पर रूककर दीघा से सोनपुर तक जेपी सेतु के समानांतर बनाए जा रहे नए छह लेन पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस पुल के निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के बन जाने से पटना से सारण प्रमंडल की तरफ जाने वाले लोगों को आसानी होगी। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को सुगम बनाने में यह पुल काफी उपयोगी होगा। साथ ही महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा।

Nitish JP Ganga 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कई घाटों पर रूककर गंगा नदी के आसपास के इलाकों को देखा

मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ के दीघा घाट, कृष्णा घाट एवं गांधी घाट पर रूककर गंगा नदी के आसपास के इलाकों को देखा। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहें। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Nitish JP Ganga 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत पुरानी गंगा धार को पुनर्जीवित करते हुए पक्का तट सुरक्षात्मक कार्य का किया लोकार्पण

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates