मुख्यमंत्री ने JP गंगा पथ के कोईलवर तक विस्तारीकरण योजना सहित पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के दीघा में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 6495 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से पटना जिला अंतर्गत दीघा-शेरपुर-बिहटा (कोईलवर पुल के पहुंच पथ) तक जेपी गंगा पथ परियोजना के विस्तारीकरण (लंबाई-35.65 किमी) कार्य का शिलान्यास किया। जेपी गंगापथ परियोजना के विस्तारीकरण कार्य पूर्ण होने से पटना-आरा-बक्सर राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-922) और लखनऊ-गाजीपुर के बीच निर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं आरा-मोहनिया राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-319) से सम्पर्कता मिलेगी।

DIARCH Group 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- जेपी गंगापथ का कोईलवर तक विस्तारीकरण कार्य आज से शुरू हो गया है

साथ ही दानापुर-छितनावां-मनेर पथ (पुराना राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30) पर लगने वाली जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना आने-जाने में भी काफी सहूलियत होगी। साथ ही बिहटा हवाई अड्डा आने-जाने में सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगापथ का कोईलवर तक विस्तारीकरण कार्य आज से शुरू हो गया है। निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करें। इसके निर्माण कार्य पूर्ण होने से शहरवासियों को आवागमन में और सहूलियत होगी।

मुख्यमंत्री ने कई सड़कों का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने दीघा से ही विभिन्न जिलों के पांच अन्य पथों जिनकी कुल लंबाई 225.475 किलोमीटर है और जिनकी लागत दो हजार नौ सौ करोड़ रुपए है, का भी शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 650 करोड़ 51 लाख की लागत से बांका, मुंगेर एवं भागलपुर जिला अंतर्गत धोरैया-इंगलिस मोड़ असरगंज पथ (लंबाई 58.47 किमी) का निर्माण कार्य, 814 करोड़ 22 लाख की लागत से मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत हथौड़ी-औराई पथ में एक उच्च स्तरीय पुल (लंबाई- 21.3 किमी) का पहुंच पथ सहित निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। साथ ही 373 करोड़ 56 लाख की लागत से भोजपुर जिला अंतर्गत आरा-एकौना-खैरा-सहार पथ (लंबाई 32.26 किमी) के निर्माण कार्य, 701 करोड़ 26 लाख की लागत से छपरा एवं सीवान जिला अंतर्गत छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी पथ (लंबाई-72.18 किमी) के निर्माण कार्य और 361 करोड़ 32 लाख की लागत से नवादा, नालंदा एवं गयाजी जिला अंतर्गत बनगंगा-जेठियन-गहलौत बिंदस पथ (लंबाई 41.25 किमी) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

JP Ganga Path 1 22Scope News

CM के साथ डिप्टी सीएम, मंत्री सहित कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडुकलकट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

यह भी पढ़े : ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना’ से राज्य भर में 703 नए पुलों का निर्माण शुरू

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...