पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. उपेन्द्र नाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल व सीएम ने दी श्रद्धांजलि

पटना : पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. उपेन्द्र नाथ वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर आज राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में पुण्यतिथि के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, स्व. उपेन्द्र नाथ वर्मा की पुत्रवधु एवं विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद अशोक पांडेय, विधान पार्षद रेखा कुमारी, विधान पार्षद रीना देवी, पूर्व विधान पार्षद रोजीना नाजिश, पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दामोदर प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. उपेन्द्र नाथ वर्मा के परिजन सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. उपेन्द्र नाथ वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों द्वारा ‘इंडिया’ गठबंधन का कन्वेनर बनाए जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बराबर कह रहे हैं कि हमको कुछ नहीं बनना है। दूसरे लोगों को बनाया जाएगा। हमारी कोई इच्छा नहीं है। हम सबको एकजुट करना चाहते हैं। हमको कुछ व्यक्तिगत नहीं चाहिए। हम सबका हित चाहते हैं इसलिए कभी ये सब मत सोचिए कि हम व्यक्तिगत कुछ चाहते हैं। हमलोग तो सबको एकजुट कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा भारत को असली आजादी 1977 में जेपी आंदोलन के बाद मिलने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनलोगों की किसी बात पर हम ध्यान ही नहीं देते हैं। देश को आजादी कब मिली है। ये सबको मालूम है। जिनको आजादी के बारे में नहीं मालूम है, इसका मतलब वो कितना ईलीगल है। उन सब का कोई वैल्यू नहीं है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...