राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के अवसर पर आयोजित महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना : राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान पार्षद संजय सिंह के सरकारी आवास 22 स्ट्रैंड रोड पर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में विधान पार्षद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

CM नीतीश के साथ कई मंत्री, कई विधायक और कई विधान पार्षद भी संजय सिंह के आवास पर कार्यक्रम में हुए शामिल

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय सिंह, विधान पार्षद रीना यादव, विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह और राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

CM Maharana Pratap 2 22Scope News

CM नीतीश ने ट्वीट कर महान शूरवीर महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर महान शूरवीर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने लिखा कि महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान, बलिदान और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी वीरता और शौर्य गाथा से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

CM Maharana Pratap 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर में गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट का भ्रमण कर कराए गए विकास कार्यों का लिया जायजा

पांडव सेना का सरगना अपराधी संजय सिंह को STF ने धर...

पटना : बिहार के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की विशेष टीम को आज यानी 30 जून को बड़ी कामयाबी हासिह हुई है। पटना जिला...

Dr Amit Ranjan ने प्रथम पुण्यतिथि पर स्व. विपिन बिहारी श्रीवास्तव...

गोपालगंज में स्व. विपिन बिहारी श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर छात्रवृत्ति, अन्न-वस्त्र वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पांच मेधावी छात्रों को ₹25...

National Electrical Safety Week 2026: बिहार में विद्युत सुरक्षा सप्ताह की...

बिहार में राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह 2026 का शुभारंभ हुआ। ऊर्जा सचिव अजय यादव ने विद्युत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए एसओपी और...