Advertisment

कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, सरकार के कामों के बारे में बताया

सारण : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सारण जिला के मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत मढ़ौरा थाना के पीछे स्थित खेल मैदान में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे प्रगति यात्रा की योजनाओं के स्थल भ्रमण एवं कार्यारंभ एवं शिलान्यास के लिए यहां आने तथा आपसे बातचीत करने का मौका मिला है। यह बहुत खुशी की बात है कि इस कार्यकर्ता संवाद में बड़ी संख्या में आप सब लोग उपस्थित हैं। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। आप सब जानते हैं कि 2005 से पहले की सरकार ने बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया, पहले बहुत बुरा हाल था। जब बिहार में 24 नवंबर 2005 को एनडीए की सरकार बनी, तब से हमलोग बिहार के विकास में लगे हुए हैं और राज्य में कानून का राज है। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। शुरू से ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय तथा टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया है। हमलोगों ने सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल, हर घर शौचालय, हर घर तक बिजली, हर घर तक पक्की गली एवं नाली का निर्माण आदि का काम कराया।

DIARCH Group 22Scope News

वर्ष 2020 में युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया – नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 में युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया। वर्तमान तक युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी एवं 39 लाख रोजगार दे दिया गया है। चुनाव से पहले ही 50 लाख से अधिक लोगों को नौकरी एवं रोजगार दे दिया जाएगा। हमलोगों ने अब तय किया है कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी/रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार का बजट लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2005-06 में नई सरकार बनने के समय राज्य का बजट पहले से ही मात्र 28 हजार करोड़ रुपए था जिसे वर्ष 2006-07 में बढ़ाकर 34 हजार करोड़ रुपए किया गया और यह लगातार बढ़ते-बढ़ते अब तीन लाख 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा- हाल ही में कुछ नए निर्णय लिए गए हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में कुछ नए निर्णय लिए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 कर दिया गया है। इससे एक करोड़ 12 लाख लोगों को फायदा हो रहा है। वर्ष 2005 से पहले बिहार में बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी दयनीय थी. बिजली की आपूर्ति ग्रामीण इलाकों में नहीं के बराबर होती थी, राजधानी पटना में प्रतिदिन अधिकतम आठ घंटे ही बिजली की आपूर्ति हुआ करती थी। हमलोगों ने वर्ष 2018 में ही हर घर बिजली पहुंचा दी। सरकार द्वारा शुरू से ही बहुत सस्ती दर पर बिजली दी जाती थी। अब लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है।

‘सरकार की तरफ से सभी इच्छुक लोगों के घरों पर सोलर लगाए जाएंगे’

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से सभी इच्छुक लोगों के घरों पर सोलर लगाए जाएंगे। हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी गई है जिसमें हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए पहले 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। यह काम इसी सितंबर माह से शुरू हो जाएगा। बिहार में नए उद्योग लगाने के लिए मुफ्त जमीन एवं विशेष सहायता दी जाएगी।

CM Worker 1 22Scope News

नीतीश ने कहा- बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। जुलाई, 2024 के बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। फरवरी, 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गई है। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 से देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया। इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार में हुआ, जो गौरव की बात है। इन सब कामों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

सारण जिले में विकास के कई कार्य किए गए हैं – नीतीश

मुख्यमंत्री ने कहा कि सारण जिले में विकास के कई कार्य किए गए हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज के नए भवन बनाए गए हैं। महिला आईटीआई एवं सभी अनुमंडलों में आईटीआई की स्थापना की गई है। जीएनएम संस्थान एवं पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गई है। सारण जिले में कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय एवं एक अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय उच्च विद्यालय का निर्माण कराया गया है। सारण जिले में पुलों एवं पथों का निर्माण कराया गया है जिसमें आरा-छपरा के बीच गंगा नदी पर वीर कुंवर सिंह सेतु का निर्माण, दीघा-सोनपुर के बीच गंगा नदी जेपी सेतु का निर्माण आदि अनेक काम कराया गया है। छपरा शहर को जाम से मुक्ति दिलाने हेतु छपरा बाईपास का निर्माण कार्य जारी है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताबदियारा का विकास और कटावरोधी कार्य कराया गया है, वहां हम समय-समय पर जाते रहते हैं। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं। यहां अनेक ग्रामीण पथों एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। चार विद्युत संयंत्र और आठ कृषि फीडर का निर्माण कराया गया है। पश्चिमी गंडक नहर प्रणाली का जीर्णोद्धार कराया गया है, इससे किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है। प्रगति यात्रा के दौरान सारण जिले के विकास कार्यों को आकर देखा। इसी संबंध में आज कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री ने कहा- हमने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। चाहे हिन्दू हों, मुस्लिम हों, अपर कास्ट हों, पिछड़ा हों, अति पिछड़ा हों, दलित हों, महादलित हों सभी के लिए काम किया गया है। मुस्लिम समुदाय के लिए भी हमने काफी काम किया है। मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई है एवं उनके शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया जा रहा है। वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गयी है। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है। वर्ष 2016 से 60 वर्ष से पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी की जा रही है।

बिहार का तेजी से विकास हो रहा है, आगे और ज्यादा काम होगा – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का तेजी से विकास हो रहा है, आगे और ज्यादा काम होगा। मेरा सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे घर-घर जाकर बिहार के विकास के बारे में लोगों को बताएं। कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होंगे, इसलिए आप सभी पूरी तरह सक्रिय रहें। कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, विधायक जनक सिंह, पूर्व मंत्रीगण, पूर्व विधायकगण, पूर्व विधान पार्षदगण, एनडीए घटक दलों के जिलाध्यक्षगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने सारण जिला के छपरा में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 27 योजनाओं का किया शिलान्यास

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...