मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन फोर लेन पथ परियोजना की प्रगति का लिया जायजा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी रविवार को निर्माणाधीन मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन फोर लेन पथ परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। निर्माणाधीन मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन फोर लेन पथ परियोजना के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें बताया गया कि पटना के मीठापुर से सिपारा, परसा और महुली होते हुए पुनपुन तक फोर लेन पथ का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पथ की लंबाई 11 किलोमीटर है, जिसमें 7.5 किलोमीटर फोर लेन एलिवेटेड पथ शामिल है। निर्माण कार्य दो फेज में किया जा रहा है।

पहले फेज के निर्माण कार्य के अंतर्गत सिपारा-परसा-महुली फोर लेन की लंबाई 6.7 किलोमीटर है, जिसमें 5.4 किलोमीटर एलिवेटेड पथ है। सिपारा के पास इस पथ को पटना न्यू बाइपास (एन०एच०-31) में फोर लेन संपर्क पथ से इसे जोड़ा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पहले फेज के निर्माण कार्य को इस वर्ष के दिसंबर माह के पूर्व पूर्ण करें।फेज-2 के निर्माण कार्य के अंतर्गत मीठापुर-सिपारा तथा महुली-पुनपुन फोर लेन पथ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 4.3 किलोमीटर है, जिसमें मीठापुर से सिपारा तक 2.1 किलोमीटर एलिवेटेड पथ है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से संपतचक पथ को भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन फोर लेन पथ परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लायें और जल्द पूर्ण करें। मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन फोर लेन पथ का निर्माण कार्य पूर्ण होने से पटना शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा पुनपुन एवं संपत चक क्षेत्रों से आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा। यह पथ पुनपुन में पटना-गया-डोभी (एनएच-83) से जुड़ता है, जिससे पटना एवं गया के बीच आवागमन में काफी सुविधा हो जाएगी। यह पथ बौद्ध तीर्थ स्थलों गया एवं राजगीर को फोर लेन सड़क संपर्ककता भी प्रदान करेगा।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंतागण मौजूद थे।

यह भी पढ़े : CM Nitish ने निर्माणाधीन बापू टॉवर का किया निरीक्षण

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...