CM Nitish ने निर्माणाधीन बापू टॉवर का किया निरीक्षण

पटना: CM Nitish ने गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टॉवर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बापू टॉवर के पांचवें एवं पहले तल पर जाकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रथम तल पर ही बनाये गए ओरिएंटेशन हॉल में रोटेटिंग परदे पर गांधी जी की जीवन यात्रा से संबंधित फिल्म देखा। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसे फिनिशिंग टच दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जो भी आगंतुक बापू टॉवर देखने आएंगे, वे ओरिएंटेशन हॉल में बैठ कर बापू की जीवनी, उनके आदर्शों एवं कार्यों तथा बिहार की गौरव गाथा को देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउन्ज, बापू के आदर्शों को आमजन में स्थापित करने हेतु कार्यों के प्रदर्शन के लिए दीर्घा, अनुसंधान केंद्र, आगंतुक सुविधायें एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि बापू टॉवर का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। इसका निर्माण जल्द पूर्ण होने से बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी। बापू के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं, गाँधी जी के विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से लगाव, बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित करें। जो भी चीज प्रदर्शित किया जा रहा है, उसके बारे में हिंदी और अंग्रेजी में ठीक ढंग से लिखें ताकि आमजन यहां आकर उसे देख और समझ सके।

उन्होंने कहा कि यह परिसर ग्रीन एरिया रहे, परिसर बेहतर और व्यवस्थित दिखे। जब बापू टॉवर बनकर तैयार हो जाएगा तो बहुत अच्छा दृश्य दिखेगा और लोग यहां आकर बापू के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। हमने इसका निर्माण कार्य कई बार आकर देखा है और समय समय पर सुझाव भी देते रहते हैं। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक सहित अन्य पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Tejashwi ने सरकार पर साधा निशाना, कहा ‘डबल इंजन की सरकार में…’

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...