Advertisment

MOTOR PUMP के चोरों को ग्रामीणों ने दी सजा तो पुलिस जुटी मामले की जांच में

गया: गया में किसानों के खेत में लगे मोटर पंप की चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्यों को ग्रामीणों ने पकड़ कर फिर उसकी पिटाई कर दी और बाल मुंडवा कर गांव में घुमाया फिर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में अब पुलिस ग्रामीणों पर कार्रवाई करने का मन बना रही है। बताया जाता है कि पिछले दिनों गया के गुरारू में करीब आधा दर्जन किसानों के खेत से चोरों ने समर्सिबल मोटर पंप की चोरी कर ली थी।

ग्रामीणों ने मामले में छानबीन करना शुरू किया और उन्हें भनक लगी कि दो चोर समर्सिबल पंप बेचने एक दुकान पर पहुंचे हैं। फिर ग्रामीण दुकान पर आ धमके और मौके से दो चोर के साथ ही चोरी का मोटर खरीदने वाले दुकानदार को भी पकड़ लिया। तीनों की निशानदेही पर ग्रामीणों ने अन्य चोरों को भी पकड़ा और फिर पंचायत बुलाई गई। पंचायत के फैसले के अनुसार ग्रामीणों ने तीनों की पिटाई की और फिर उनके बाल मुंडवा कर गांव में घुमाया।

मामले में एक वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद अब पुलिस ग्रामीण पर एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है और मामले की जांच कर रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर अन्य चोरों को भी गिरफ्तार किया। मामले एएसपी ने बताया कि बाल मुंडवा कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ है, जांच की जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- बच्ची बार बार मांगती थी MOBILE तो पड़ोसी ने गला दबा कर दी हत्या, गिरफ्तार

MOTOR PUMP MOTOR PUMP MOTOR PUMP

MOTOR PUMP

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...