आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मुखिया के भाई की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत डुमरी पंचायत के महसू गांव में व्रजपात की चपेट में आने से एक पशु समेत पशु मालिक की मौत हो गई। घटना महसू गांव की ही दक्षिण बधार की है। मृतक की पहचान महासू का निवासी राजेंद्र यादव के रूप में की गई है। राजेंद्र यादव दूध बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि मृतक जानवर को लेकर बधार की ओर चराने के लिए गए थे। इसी दौरान हल्की बारिश हुई जिसके बाद अचानक तेज आवाज के साथ बिजली कड़की और वह उसके चपेट में आ गए जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हालांकि परिजनों ने आनन-फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर आया, लेकिन डॉक्टरों ने जांचो उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर अस्पताल में घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंतिम परीक्षण करवा कर शव परिजन को सौप दिया है। बताया जाता है कि मृतक के बड़े भाई रविंदर यादव डुमरी पंचायत के वर्तमान मुखिया हैं और अपने मृतक भाई के आश्रित को फिलहाल जिला प्रशासन से मुआवजे देने की मांग किया है।

यह भी पढ़े : बिजली करंट के चपेट में आने से किशोर झुलसा

यह भी देखें :

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...