जमशेदपुर : गम्हरिया में कार की चपेट में आकर बच्चा घायल

जमशेदपुर : गम्हरिया मंगलम टावर के पीछे बस्ती में रहने वाले मनोरंजन गम्हरिया मेन रोड में मछली बेचकर अपना परिवार चलाता है।बुधवार को सुबह मछली बेचने के दौरान 10 वर्षीय पुत्र ईश्वर कैवर्त तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद कार सवार फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पिता मनोरंजन घटनास्थल पर पहुंचे।इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के सहारे बच्चे को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बच्चे की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पिता मनोरंजन ने बताया कि बेटा घर से दुकान की तरफ आ रहा था। अचानक तेज रफ्तार से कार ने अपनी चपेट में ले लिया और धक्का मारकर फरार हो गया।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img