रांची: झारखंड के बच्चे पहली बार अंतरराष्ट्रीय साइबर ओलंपियाड -2023 में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री की पहल पर शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिया है.
कक्षा एक से दसवीं तक पढ़नेवाले विद्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगे तीन नवंबर से 14 दिसंबर तक 150 रुपये शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन किराया जा सकेगा. एनईपी 2020 के तहत छात्रों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है.
अंतरराष्ट्रीय साइबर ओलंपियाड (आइसीओ) फाउंडेशन ने पिछले महिने पत्र भेजकर आयोजन में झारखंड के बच्चों को शामिल करने का आग्रह किया गया था.
इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से हाल ही में एक पत्र झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को भेजा गया है, वहीं स्कूल स्तर पर चयन के लिए डीइओ को आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं.
साइबर हीरो का खिताब फाउंडेशन दुनिया भर के छात्रों और स्कूलों के लिए साइबर ओलंपियाड का आयोजन कर रहा है. हर साल दुनिया भर से हजारों स्कूल इस विशिष्ट प्रतियोगिता में भाग लेते है.
इस साल पहली बार भारत के स्कूलों और छात्रों के लिए इस प्रतियोगिता में दाखिल होने का अवसर दिया गया है. दो चरणों में इसे पूरा किया जायेगा स्कूल स्तर के विजेताओं को पदक, उत्कृष्टता और योग्यता प्रमाण पत्र मिलेगा. वहीं, इंटरनेशनल लेवल पर विजेता को साइबर हीरो का खिताब ट्राफी और नकद पुरस्कार मिलेगा.
Highlights


















