Advertisement
Advertisement
Advertisement

कड़ाके की ठंड में बच्चे पहुंचे स्कूल, कर रहे पठन-पाठन

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेलवतियां उर्दू सहित प्रखंड के सभी स्कूलों खुली होने से इस कड़ाके की ठंड से जुझते हुए छोटे-बड़े बच्चे पठन-पाठन कर रहे हैं। वहीं इस कड़ाके की ठंड से लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। जहां एक तरफ बगल के पश्चिम चम्पारण जिला में ठंड की वजह से विभाग ने आदेश देकर स्कूल बंद करवा दी है। वहीं दूसरी तरफ पूर्वी चंपारण में सभी स्कूले खुली है। आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसे सौतेला व्यवहार विभाग क्यों कर रहा है। वहीं ठंड की वजह से ठीक से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहें हैं। हर समय पढ़ने वाले बच्चों को ठंड लगने का डर बना रहता है।

वहीं विभाग को इस पर विचार कर जल्द निर्णय लेकर विद्यालय को फिलहाल बंद कर देना चाहिए जिससे बच्चे को इस कड़ाके की ठंड से थोड़ी आफियत मिल सके। वहीं पांचवां का छात्र रेहान, रितिक, सलोनी कुमारी और पुजा कुमारी छात्राओं ने बताया कि विद्यालय खुले होने से मजबुरन हमलोगों को इस ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंड की वजह से पढ़ने में भी मन नहीं लगता है। विभाग को इस पर विचार करना चाहिए और इस ठंड में विद्यालय को बंद कर देना चाहिए।

यह भी पढ़े : Patna में कल से खुलेंगे सभी स्कूल, DM ने तय किया नया टाइमटेबल

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...