Advertisment

शपथ के बाद नए मुख्यमंत्री सम्राट ने संभाली कमान, अधिकारियों के साथ की बड़ी बैठक

पटना : शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने विधिवत रूप से राज्य की कमान संभाली और सचिवालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। जिम्मेदारी संभालते ही मुख्यमंत्री ने शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक की। इस बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की गति तेज करने और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही। मुख्यमंत्री सचिवालय का भी नेम प्लेट बदल गया है अब नीतीश कुमार की जगह सम्राट चौधरी के नाम का नेम प्लेट लग गया है।

बिहार सरकार की सभी वेबसाइटों की सूरत बदली

वहीं बिहार सरकार की सभी वेबसाइटों की सूरत बदली। अब बिहार सरकार की मुख्य वेबसाइट, गृह विभाग, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट डिपार्टमेंट समेत सभी विभागों की वेबसाइट पर नीतीश कुमार की जगह सम्राट चौधरी की सीएम वाली तस्वीर लगी। बिहार सरकार के आईटी डिपार्टमेंट ने दिखाई गजब की तेजी।

CM Main Secretariat 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में जो भी काम हो रहे हैं, उसका संचालन अच्छे ढंग से हो रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में जो भी काम हो रहे हैं, उसका संचालन अच्छे ढंग से हो रहा है। आप सभी काम की गति को और तीव्र करें। दुगुनी गति से काम होने पर समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। राज्य में भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता से काम करना है। ऊपर से नीचे तक किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं, उसपर काम किया जा रहा है – सम्राट चौधरी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं, उसपर काम किया जा रहा है लेकिन उसका ससमय निष्पादन करना महत्वपूर्ण है। कार्यों को लटकाने की प्रवृत्ति मुख्यालय स्तर से लेकर नीचे तक कहीं भी नहीं होनी चाहिए। सिर्फ फाइल बढ़ाने और पत्र लिखने की प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिए। जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से हो, यह हमलोगों की प्रवृत्ति होनी चाहिए। किसी भी विभाग में जनता से जुड़ी कोई समस्या आती है तो उसपर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर किसी प्रकार की जटिलता नहीं होनी चाहिए, कार्यों को सरल बनाते हुए उनका जल्द निपटारा करें। भूमि समस्या के कारण ही 60 से 70 प्रतिशत आपसी विवाद होता है। जनता परेशान न हो, खुशहाल रहे, इसको ध्यान में रखते हुए काम करना है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल एवं थाना में आम जनता को सुविधा मिले तथा ससमय उनकी समस्या का समाधान हो।

CM Main Secretariat 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री व नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोगों ने काम किया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोगों ने काम किया है। नीतीश कुमार ने जो काम किया है, उससे बिहार का बहुत विकास हुआ है और सभी लोग उससे अवगत हैं। उन्होंने सात निश्चय-1 और सात निश्चय-2 के तहत कई योजनाओं को पूर्ण कर राज्य के विकास को गति दिया है। प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 430 योजनाओं पर भी काम तेजी से हो रहा है।

2025 में सात निश्चय-3 राज्य में लागू किया गया है, उस पर तेजी से काम करना है

2025 में सात निश्चय-3 राज्य में लागू किया गया है, उस पर तेजी से काम करना है। प्रगति यात्रा और समृद्धि यात्रा के दौरान श्री नीतीश कुमार जी के साथ मुझे सभी जगह जाने का अवसर मिला, उस दौरान जमीनी स्तर पर समस्याओं को नजदीक से देखा। उन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए हम सभी को बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए एकजुट होकर पूरी निष्ठा, अनुशासन और मेहनत के साथ काम करना होगा। सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की रूप-रेखा तैयार करें, उसकी विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

CM Main Secretariat 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- जनता से संवाद कर समस्याओं का वास्तविक रूप में समाधान सुनिश्चित करना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से संवाद कर समस्याओं का वास्तविक रूप में समाधान सुनिश्चित करना है। पूर्ण रूप से जनता की समस्याओं का समाधान हमलोगों का मकसद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है। बिहार को विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने के लिए हमलोगों को एकजुट होकर अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा। आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

CM Main Secretariat 4 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : लोकभवन शपथ ग्रहण Live : सम्राट बने बिहार के मुखिया, राज्यपाल ने दिलायी शपथ

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...