बगैर वीजा के मधुबनी में घुसा चीनी नागरिक, जासूस होने के शक में गिरफ्तार

मधुबनी : मधुबनी में जासूसी के शक में पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मधवापुर थाना अंतर्गत एसएसबी के जवानों ने गांधी चौक पिलर संख्या 295/2 से चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है. 39 वर्षीय चानी नागरिक जियो जेन शी नेपाल बॉर्डर से सटे मधुबनी के मधवापुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रहा था. इस दौरान शक होने पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवानों ने चीनी नागरिक को हिरासत में लेकर उसे मधवापुर थाने को सौंप दिया. जहां कांड संख्या 157/21 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. जांच में पता चला है कि चीन के फूजेन शहर का रहने वाला जियो जेन शी जरूरी कागजात और वीजा के बगैर ही पिलर नंबर 295 के पास भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसकर संदिग्ध हालत में घूम रहा था.

मधुबनी के हेडक्वार्टर डीएसपी प्रभाकर तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक मधवापुर थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित गांधी चौक के पास यह चीनी नागरिक संदिग्ध हालत में घूम रहा था. वहां ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इसे रोका और पूछताछ की जिसमें पता चला कि उसका नाम जियो जेन शी है और वो चीन के फूजेन शहर का रहने वाला है. उसने बताया कि वो बगैर वीजा ही भारत में घुस आया है.

पुलिस का कहना है कि चीनी नागरिक का इस तरह भारतीय सीमा में प्रवेश करने का मकसद क्या है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. मधवापुर पुलिस ने केस दर्ज कर चीनी नागरिक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, वहीं मामले की तहकीकात जारी है.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...