Motihari : रक्सौल पुलिस और इमिग्रेशन विभाग की संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक दक्षिण कोरिया के नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दक्षिण कोरियाई नागरिक का नाम किम यंग डे बताया जा रहा जो अवैध प्रवास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : बचके रहना रे बाबा! तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी…
Motihari : नेपाल से अवैध रुप से सीमा पार करने की कोशिश में था नागरिक
किम को रक्सौल के माई स्थान मौजे स्थित होटल धर्ममुक्ति से पकड़ा गया, जहां वह पिछले कुछ दिनों से ठहरा हुआ था।एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि किम भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बॉर्डर पर सख्त निगरानी के चलते वह होटल में ही रुका हुआ था और मौका तलाश रहा था।
जांच में खुलासा हुआ कि किम भारत में एम्प्लॉयमेंट वीजा पर आया था, जिसकी वैधता जनवरी 2021 में ही समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद से वह बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में अवैध रूप से रह रहा था।
ये भी पढ़ें- Patna : सीएम नीतीश कुमार आज 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को देंगे नियुक्ति पत्र
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभाग अलर्ट पर आ गए हैं। किम से पूछताछ जारी है, ताकि उसके भारत में इतने लंबे समय तक रुकने के उद्देश्य और संपर्कों का पता लगाया जा सके। मामले को विदेश मंत्रालय के संज्ञान में भी लाया गया है।


















