Advertisment

चिराग के पास भी है है MY समीकरण, गयाजी में कहा ‘अन्य राज्य तो…’

गयाजी: केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को गयाजी के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजद पर जम कर हमला किया। करीब आधे घंटे के अपने भाषण में चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव तक तंज कसते रहे। चिराग पासवान ने कहा कि देश को आजाद हुए 71 साल हो गए। अन्य राज्य तरक्की कर गए पर बिहार आज भी वहीं पिछड़ेपन में फंसा है।

जिम्मेदार कौन है? उन्होंने सीधे-सीधे लालू यादव के 15 सालों का जिक्र किए बगैर कहा कि 1990 का दशक अपहरण, हत्या, डकैती और कब्जे का दौर था। उस अंधेरे को फिर से मत लाने दीजिए। सभा में मौजूद भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं राजनीति करने नहीं, बिहार का नक्शा बदलने आया हूं। हम ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का सपना लेकर निकले हैं। चुनाव नजदीक है, ये सिर्फ सत्ता का नहीं, बिहार के भविष्य का चुनाव है।

यह भी पढ़ें – BAU के आठवें दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल, कहा ‘लगातार हासिल कर रहा नई उपलब्धियां…’

राजनीतिक हमला तेज करते हुए चिराग ने कहा कि कुछ लोग माई समीकरण (मुस्लिम-यादव) की बात करते हैं, तो हमारे पास भी ‘माय समीकरण है। ‘M’ मतलब महिलाएं और ‘Y’ मतलब युवा।” उन्होंने कहा कि आरक्षण और संविधान को लेकर डर फैलाया गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद न आरक्षण खत्म हुआ, न संविधान। जब तक चिराग पासवान जिंदा है, संविधान और आरक्षण कोई खत्म कोई नहीं कर सकता।

चिराग ने अपने निजी संघर्षों का भी जिक्र किया। पहले पार्टी तोड़ने की साजिश हुई, फिर मेरा घर तोड़ने की कोशिश हुई। लेकिन न मैं टूटा, न झुका और न टूटूंगा। रोजगार और पलायन को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि लाखों युवा बाहर मजदूरी कर रहे हैं। क्यों नहीं बिहार में उद्योग लगते? क्यों हमारे युवाओं को दिल्ली, पंजाब और मुंबई में पसीना बहाना पड़ता है? अंत में उन्होंने भीड़ से अपील की कि अकेला चिराग कुछ नहीं कर सकता। हर गांव, हर टोले में चिराग बनिए। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की सोच को फैलाइए। यही वक्त है बदलाव का।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  स्नान के दौरान डूबा था बच्चा, 20 घंटे बाद 15 किलोमीटर दूर हुआ बरामद…

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...