चिराग बिहार में NDA के सहयोगी हैं और मजबूती से खड़ा हैं- भाजपा

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कई मुद्दों पर अपनी ही केंद्र सरकार के विपक्ष में जाने से भी नहीं कटरा रहे हैं। चिराग पासवान के बयानों के बाद विपक्ष भी केंद्र सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर बनी हुई है। चिराग पासवान के बदले सुर के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारे में चर्चा होने लगी है कि चिराग पासवान कहीं पाला बदलने की तो नहीं सोच रहे। मामले में भाजपा ने इन कयासों पर विराम लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह ने कहा कि चिराग पासवान हमारे सहयोगी हैं और पार्टी विस्तार करने का सबको अधिकार है।

वह अपनी पार्टी का विस्तार करते हुए अपनी संगठन को मजबूत कर रहे हैं इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि चिराग के साथ हमारा गठबंधन बिहार में है और बिहार में चिराग पासवान हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं। बता दें कि बीते रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में लोजपा(रा) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई थी। बैठक में लोजपा(रा) ने झारखंड में 28 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। इसके साथ ही चिराग पासवान का सुर एससी एसटी कोटे में कोटा और जातीय गणना करवाने के मामले में केंद्र सरकार के निर्णय के विपरीत हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-          Paan Community के लोग पटना में कर रहे हैं सत्याग्रह, है ये मांग…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

NDA NDA

NDA

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!