Commercial Advertisment

CHIRAG ने किया बड़ा दावा, , 6 चरण में हम जीत चुके हैं 350+

पटना: लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण की तरफ अग्रसर है और देश में शनिवार को छठे चरण का मतदान संपन्न हुआ है। एक जून को सातवें चरण का मतदान होना है और अंतिम चरण से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बिहार में जनसभा को लेकर चिराग पासवान ने हमला बोला और कहा कि उन्हें सातवें चरण में बिहार की याद आई है।

जब हमने इन्हे आईना दिखाया तब इन्हे बिहार और बिहार की याद आई और अब ये बिहार की सुध लेने के लिए आ रहे हैं। हमलोग मुर्ख हैं कि सब जगह घूम रहे हैं। बिहार और बिहारियों की अनदेखी क्यों, अगर आपको जरूरत नहीं है तो नहीं साथ देने वाला लोग बिहार को भी नहीं चाहिए। आखिरी चरण में आकर सोचियेगा कि लोग आपका समर्थन कर देगा तो कतई नहीं होने वाला है। फैसला पहले ही तैयार हो चुका है बस औपचारिकता 4 जून को होना है। अब तो छठे चरण का भी मतदान हो गया है और जानकारी आपलोगों को भी मिल गई होगी।

राष्ट्रीय स्तर पर की अगर बात करें तो एनडीए गठबंधन करीब 350 से अधिक सीटें जीत चुका है। अभी तक हमलोग परिणामों में पहुंच चुके हैं। वहीं तेजस्वी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के मामले में चिराग ने कहा कि पत्र लिखिए उसमें क्या है। आरक्षण को लेकर हमलोग के सरकार की, प्रधानमंत्री की, गृहमंत्री की, एनडीए के तमाम घटक दल की नीति पूरी तरह से स्पष्ट है। कुछ लोग आरक्षण को लेकर डराने का प्रयास कर रहे हैं।

काठ की हांड़ी दो बार तो नहीं न चढ़ती है, आप लोगों ने 2015 में डराने की कोशिश की थी। देश में न तो आरक्षण को कोई खतरा है न संविधान को। जिस तरह का भ्रम और डर ये लोग फैला रहे हैं उससे बिहारी डरने वाला नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

तेजस्वी को जेल जाने एक PM MODI के बयान पर बिफरा RJD

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

CHIRAG CHIRAG CHIRAG

CHIRAG

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...