चिराग ने रौशन व खान को लेकर कही बड़ी बात, बोले- जांच होनी चाहिए, शिक्षा के साथ नहीं जोड़ना चाहूंगा माफिया शब्द

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए रौशन आनंद के भाई की मौत और खान सर के बयान पर बड़ी बात कही है। चिराग पासवान ने कहा कि इस मामले की जांच हो रही है और जांच होनी भी चाहिए। सत्य सामने आना चाहिए। कौन दोषी है और कैसे यह घटना घटी पूरा सत्य सामने बिल्कुल आना चाहिए।

रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत पर मुझे नहीं पता प्रिंस यादव की मौत का कारण क्या है – केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगे कहा कि कोचिंग माफिया जैसा शब्द मैं शिक्षा के साथ नहीं जोड़ना चाहूंगा। कहीं ना कहीं कुछ गड़बड़ियां हुई है। जिससे स्थिति असहज हुई है, ये जांच का विषय है। बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ विषय है। रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत पर मुझे नहीं पता प्रिंस यादव की मौत का कारण क्या है। जब मैं जांच की बात करता हूं तो किसी के साथ कोई अन्याय ना हो इस बात का ध्यान सरकार को रखना चाहिए।

Chirag Paswan 1 1 22Scope News

हमारी पार्टी UP में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है – राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हमारे प्रभारी व सांसद अरुण भारती हैं। वो निरंतर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। बिहार से हमारे जितने भी विधायक, नेता और सांसद हैं। अलग-अलग जगहों पर जाकर संगठन को मजबूती देने का काम कर रहे हैं। अभी शुरुआती दौर में है। धीरे-धीरे आगे भी कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में लगने शुरू होंगे। चुनावी दृष्टि से क्या स्वरूप बैठता है वह आगे देखा जाएगा।

Chirag Paswan 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : विजय चौधरी ने कहा- राबड़ी देवी को छोड़ना होगा बंगला, मुझ पर लगे आरोप निराधार

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...