शिवहर : आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोजपा नेता चिराग पासवान शिवहर पहुंचे। इस दौरान शिवहर परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जो साहब अपने आप को पीएम मैटेरियल सोचने लग जाए, वह विकास कैसे करेगा। मौजूदा जो गठबंधन की सरकार चल रही है विरोधाभास की मापदंड देख लीजिये। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बीजेपी की सोच अलग है। वहीं हमारे मुख्यमंत्री की सोच अलग है। तभी तो मैं मध्यावधि चुनाव की बात कर रहा हूं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत तौर पर और पार्टी का मानना है कि नेताओं को खेलकूद से दूर रहना चाहिए। जितने भी स्टेडियम के नाम हो चाहे जितने भी ऐसे अवॉर्ड्स के नाम हो उन महान खिलाड़ियों के नाम पर ही होना चाहिए। जिन्होंने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश को उपलब्धि दिलाने का काम किया हमारे देश की ख्याति बनाने का काम किया। मैं उसका स्वागत करता हूं।
इससे पूर्व शिवहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडे, मुन्ना जी समेत काफी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।







