चिराग का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- कोर्ट से लगी है फटकार, विपक्ष के लिए बड़ा संदेश

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस, तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर करारा निशाना साधा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पटना हाईकोर्ट से फटकार लगना इस बात का सबूत है कि कांग्रेस ने गलत किया है। उन्होंने कहा कि किसी की मां को लेकर इस तरह का वीडियो बनाना बेहद शर्मनाक है। अगर मेरे पिता को लेकर इस तरह का वीडियो बनता तो क्या होता? कांग्रेस को जो फटकार लगी है, वह पूरे विपक्ष के लिए एक बड़ा संदेश है।

DIARCH Group 22Scope News

तेजस्वी को कांग्रेस से सम्मान कभी मिला ही नहीं – चिराग पासवान

तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी को कांग्रेस से सम्मान कभी मिला ही नहीं। वे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चले गए थे। मगर राहुल गांधी ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तक नहीं बताया। यही वजह है कि तेजस्वी के मन में इस बात की तकलीफ है। चिराग ने पलायन पर भी राजद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार से सबसे ज्यादा पलायन राजद के शासनकाल में हुआ। बिहार के लोगों को मजबूर किया गया कि वे राज्य छोड़कर बाहर जाएं।

मांझी के शराबबंदी पर दिए गए बयान पर चिराग ने कहा- यह किसी एक पार्टी या व्यक्ति का फैसला नहीं हो सकता

वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के शराबबंदी पर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह किसी एक पार्टी या व्यक्ति का फैसला नहीं हो सकता। इस पर पक्ष और विपक्ष को मिलकर सामूहिक चर्चा करनी होगी। चुनाव के समय बयान देने से कुछ नहीं बदलने वाला है।

यह भी पढ़े : मांझी का चिराग पर निशाना, कहा- 2020 से जान रहे हैं उनका चाल और चरित्र

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...