चिराग पासवान ने कहा- कांग्रेसी को राम के नाम से है प्रॉब्लम

पटना : विकसित भारत-जी राम जी विधेयक-2025 को लेकर केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी को राम के नाम से प्रॉब्लम है। इस बिल से लोगों को फायदा होगा। इसके माध्यम से लोगों को 100 दिन से बढ़कर 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा। कांग्रेस के द्वारा इस बिल का गलत प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

अगर कांग्रेस की यही स्थिति रही तो जहां-जहां सरकार है वह भी खत्म हो जाएगी – केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आज कांग्रेस की अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में जहां-जहां उनकी सरकार है वहां से भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो गई है। एसआईआर पर आम लोग को कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कांग्रेस झूठ-मुठ का प्रचारित कर रहे हैं। चिराग पासवान ने राजद पर भी कहा कि आने वाले समय में पार्टी बिहार में कहीं नहीं दिखेगा। राजद पार्टी को जनता के विकास से कोई मतलब नहीं है। एक-दूसरे को सिर्फ लड़ाने की बात करते हैं।

Chirag Paswan 1 1 22Scope News

चिराग पासवान ने कहा- RJD पार्टी केवल जाति व संप्रदाय की करती है बात

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद पार्टी केवल जाति और संप्रदाय की बात करती है। जिससे देश और राज्य का भला होने वाला नहीं है। चिराग पासवान ने आने वाले समय में बंगाल और असम में भी चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि हमारी पार्टी बंगाल में भी और असम में भी मजबूती से अपने संगठन को मजबूत करेगी। आने वाले समय में हमको पूरा भरोसा है जो हमलोग एनडीए के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। असम में दोबारा रिपीट होंगी और बंगाल में भी एनडीए की सरकार बनेगी।

Chirag Paswan 1 22Scope News

 

चिराग ने बहुत ही संजीदगी से पत्रकारों के हर सवाल का दिया जवाब

बता दें पत्रकारों के तमाम सवालों का जवाब चिराग ने बेहद ही संजीदगी तरीके से दिया। बिहार में एथेनॉल प्लांट को लेकर के जो संकट हो रहा है उस संकट पर भी उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश यही रहेगी कि इस समस्या का हल निकाला जाए और इसका समाधान किया जाए। क्योंकि हमें भी यह जानकारी मिली है कि एथेनॉल प्लांट को लेकर कुछ न कुछ संकट है। हमलोग बंद पड़े चीनी मीलों को जल्दी खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं। आने वाले समय में सभी तमाम चीजों को ठीक कर लिया जाएगा और बिहार विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ेगा।

यह भी पढ़े : नीतीश को भारत रत्न देने पर चिराग व उनकी पार्टी ने किया समर्थन, कहा- जिनका 2 दशक तक बिहार में योगदान है उन्हें मिलना चाहिए…

अंशु झा की रिपोर्ट

अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक ने पेट्रोल डालकर...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पटना हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी...

Hul Diwas 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को...

Hul Diwas 2026: रांची में हूल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहादुर शहीदों सिदो और कान्हू को श्रद्धांजलि दी और उनके...

Deoghar Double Murder Case: मां और 14 वर्षीय बेटे की हत्या...

Deoghar Double Murder Case: देवघर ज़िले के सोनारायठाढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके में सोमवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई...