चिराग ने कहा- PM का होना मोदी की गारंटी को पूरा करने की गारंटी है

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय से आज संकल्प पत्र जारी किया। इसको लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हाजीपुर से पार्टी के उम्मीदवार चिराग पासवान ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होना मोदी की गारंटी को पूरा करने की गारंटी है।

चिराग पासवान ने कहा कि ये वहीं प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने आज तक जितने विवादित और जितने ज्वलंत मुद्दे थे उनका समाधान करने का कार्य किया। प्रधानमंत्री के वजह से ही धारा-370 समाप्त हुआ क्या किसी और सरकार में ये हिम्मत थी। क्या किसी और सरकार में यह इच्छा शक्ति थी कि वह राम मंदिर का निर्माण करें। क्या किसी और सरकार में ये इच्छा शक्ति थी कि वह नारी शक्ति अधिनियम को लागू कर सके।

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा एक करोड़ नौकरी देने के बात को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि एक करोड़ नौकरी कैसे जेनरेट करेंगे यह बताएं। एक करोड़ ही क्यों देश में 140 करोड़ आबादी है। 150 करोड़ नौकरी दें। चिराग ने कहा कि तेजस्वी यादव कहने और करने में बहुत अंतर होता है।

यह भी पढ़े : BJP ने कहा- लोकलुभावन घोषणा नहीं, बुनियादी जरूरतों पर है केंद्रित

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...