पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई से सांसद चिराग पासवान आज झारखंड से पटना लौट आए हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। नीतीश कुमार अपनी चुनावी जनसभाएं बनारस में भी करेंगे। जिसको लेकर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार को जहां मन है वहां चुनावी जनसभा करें लेकिन इनका कुछ होने वाला नहीं है।
चिराग पासवान ने आगे कहा कि बिहार के कानून-व्यवस्था इस कदर पत्थर हो गई है कि राह चलते गोली मार दी जा रही है। चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा विशेष राज्य के दर्ज की मांग करते हैं, हम उनके समर्थन में हैं। लेकिन वह अपनी नीतियों के भी बताएं कि पिछले 18 वर्षों में उन्होंने क्या किया। आज देश के गृह मंत्री अमित शाह पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए पटना आ रहें तो उनसे मांग कर दिखाएं।
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















