हत्या के आरोपी को गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस और ग्रामीण के बीच नोकझोक

मधुबनी : हत्या के आरोपी को के गिरफ्तारी की मांग को लेकर भेजा थाना क्षेत्र के रहुआ संग्राम में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। उग्र भीड़ पुलिस पर टूट पड़ी। जाम स्थल पर दंडाधिकारी के साथ पहुंची मधेपुर थाने की पुलिस को भीड़ ने खदेड़-खदेड़कर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल एक महिला द्वारा सबसे पहले पुलिस को धक्का दिया गया। उसके बाद भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। भीड़ के हमले से मधेपुर थानाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र राजू, एसआई लक्ष्मण साहू एवं पुलिस बल के चार जवान जख्मी हो गए। मौके से किसी तरह जान बचाकर पुलिसकर्मी रहुआ संग्राम से भागने में सफल रहे। घायल पुलिस कर्मियों ने मधेपुर पीएचसी में इलाज कराया।

बताते चलें कि रहुआ संग्राम गांव निवासी मजदूर दिनेश कामत उर्फ दल्लू बीते 15 अगस्त को मधेपुर थाना क्षेत्र में शव मिला था। जिसके हत्या मामले के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव के लोग बुधवार से पुलिस के विरुद्ध आंदोलन कर रहे हैं। दो दिनों तक लगातार धरना देने के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था। जिसके बाद यह स्थिति बनी। बीच सड़क पर घंटों हंगामा जारी रहा।

यह भी पढ़े : Madhubani में युवक थाना पहुंच कर बोला कुछ ऐसा कि भौचक रहे गई पुलिस, फिर लिया हिरासत में

यह भी देखें :

अमर कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!