पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, आक्रोशित लोगों ने किया थाना का घेराव

गोपालगंज : कटेया थाना पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई. झड़प उस वक्त हो गई जब पुलिस ने कटेया नगर पंचायत के वार्ड पार्षद संतोष कुमार गुप्ता की पिटाई कर दी और थाने के हाजत में बंद कर दिया. वार्ड पार्षद की पिटाई किये जाने से नाराज लोगों ने कटेया बाजार को बंद कर सड़क पर आगजनी करते हुए कटेया थाने का घेराव कर दिया.

हंगामा कर रहे आक्रोशितों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस  बेवजह वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद संतोष गुप्ता की पिटाई की गई है और उसे हाजत में बंद कर दिया है. लोगों का आरोप है कि कटेया पुलिस के एक दारोगा शराब के नशे में महिला के घर में घुसकर तलाशी ली. तलाशी के वक्त महिला सिपाही नहीं होने का विरोध करने पर पिटाई कर दी.

इस दौरान लोगों ने पुलिस का वीडियो बना लिया. वहीं सोमवार की देर रात वार्ड पार्षद संतोष गुप्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई. वार्ड पार्षद ने लोगों की पिटाई करने का विरोध किया. जिसपर पुलिस ने वार्ड पार्षद की पिटाई करते हुए वाहन में जबरन बैठा लिया. मंगलवार की सुबह जब इसकी जानकारी कटेया बाजार के लोगों को मिली तो बाजार की दुकानें बंद कर दी और कटेया थाने पर पहुंचकर पुलिस का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया.

थाना परिसर में हंगामा कर रहे लोगों के हाथ में शराब की बोतलें भी दिखी. एसपी आनंद कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार को कटेया जाने के निर्देश दिया हैं. बहरहाल पुलिस की इस रवैये से लोगों में आक्रोश है. थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों को उग्र भीड़ ने थाने पर घेर लिया है. थाने का घेराव करने के बाद आगजनी शुरू कर दी. इस मामले में पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि स्टाफ द्वारा शराब पीने की जानकारी मिली है. जिसपर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

मोराबादी मैदान में जबरन दुकान बंद किए जाने का विरोध, दुकानदारों ने थाने का किया घेराव

बिहारगाथा- अपने ही हाजत में बंद सिपाही, जानिए क्यों!

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...