स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम व डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राजेंद्र नगर रोड नंबर-3 स्थित पार्क में आयोजित राजकीय समारोह में स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

यह भी पढ़े : भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनायी गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

यह भी देखें :

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...