पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बीजेपी कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन

रांचीः पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर झारखंड बीजेपी कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को सांझा किया.

प्रदेश अध्यक्ष बालू लाल मरांडी ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा अनत्योदय की बात करते थे. अंतिम व्यक्ति का उदय कैसे हो इसकी कोशिश हमेशा करते रहे और देश के प्रधानमंत्री उसी विचार को आगे बढ़ाने में लगे हुए है. मोदी सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ और योजनाएं पहुंचने में लगी हुई है.

वहीं कार्यक्रम में शामिल रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा की भारतीय जन संघ की स्थापना करने वाले में एक थे. भारतीय राजनीति में वैसे व्यक्ति होना मुश्किल है. समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति तक कैसे पहुंचा जाए इसका विधान दिया. महात्मा गांधी, राममनोहर लोहिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय सब एक ही विचार धारा के थे. मोदी सरकार पंडित जी के दर्शन अनुसार कार्य कर रही है.

रिपोर्टः मदन सिंह

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...