Advertisement
Advertisement

CM ने चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव व स्वामीनाथन को भारत रत्न देने पर दी बधाई

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पीवी नरसिम्हा राव एवं प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक स्व. एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने की केन्द्र सरकार की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह समाजवादी आंदोलन के बड़े नेताओं में से एक थे। वे किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिये हमेशा समर्पित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पीवी नरसिम्हा राव का देश की प्रगति में अमूल्य योगदान रहा है। नरसिम्हा राव ने देश की समृद्धि और विकास के लिए आर्थिक सुधारों की नींव रखी जिससे भारत की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता है, वे महान कृषि वैज्ञानिक थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...