मधेपुरा में CM ने किया ROAD SHOW, निखिल मंडल ने कहा…

मधेपुरा: मधेपुरा में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान है। मतदान के पूर्व जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र के समर्थन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोड शो किया। सीएम का रोड शो मधेपुरा रेलवे स्टेशन चौक से शुरू हो कर करीब 07 किलोमीटर सिंहेश्वर तक चला। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। नीतीश कुमार अपने निश्चय रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन किया।

इस दौरान जदयू नेता निखिल मंडल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को जाना ही जाता है जनता के बीच जाने के लिए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने दर्जनों यात्रा की है। इसी क्रम में चुनावी यात्रा के लिए उन्होंने निश्चय रथ बनवाया और उन्होंने सात निश्चय जो लिया था उसे पूरा किया है और एक बार फिर से जनता के बीच जा रहे हैं। हम अपने काम के आधार पर जनता से आशीर्वाद मांगने आये हैं।

मुख्यमंत्री इसी क्रम में जनता का आशीर्वाद मांगने आये हैं। हम जनता से अपील करेंगे कि मधेपुरा समेत सभी चालीस सीट पर एनडीए को जीत दिलाएं। वहीं एक सवाल के जवाब में निखिल मंडल ने कहा कि हम भी जनता के बीच जा रहे हैं और यहां जीत का अंतर बिहार के सभी लोकसभा सीटों में सबसे अधिक होगा।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CHIRAG IN KHAGARIA- मैं अपने परिवार के बीच आया हूं…

ROAD SHOW ROAD SHOW

ROAD SHOW

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...