JPSC के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया शोक

रांची : JPSC के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन,

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई लोगों ने शोक जताया.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के आकस्मिक निधन की दुःखद खबर मिली.

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी ने राज्य में क्रिकेट के खेल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

कुशल प्रशासक थे अमिताभ चौधरी- बन्ना गुप्ता

वहीं स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर शोक जताते हुए कहा कि

जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन और क्रिकेट प्रशासक अमिताभ चौधरी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई हैं.

एक अच्छे व्यक्तित्व, हंसमुख छवि और कुशल प्रशासक के रूप मे उन्हें हमेशा याद रखा जायेगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने का साहस दें.

राजद झारखंड के अध्यक्ष ने जताया शोक

जेपीसी के चेयरमैन अमिताभ चौधरी जी के आकस्मिक निधन पर खेद व्यक्त करते हुए राजद झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवारजनों को इस दुख की घड़ी से निकलने की शक्ति दें.

राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से अमिताभ चौधरी की देहांत हो जाने से हमें काफी दुख पहुंचा है. हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं. राजद के निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रवक्ता अनीता यादव ने कहा कि जेपीएससी के चेयरमैन अमिताभ चौधरी के आकस्मिक मौत से राजद परिवार अचंभित और शोकाकुल है.

JPSC के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन

बता दें कि जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन अमिताभ चौधरी का निधन हो गया. हर्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. मंगलवार सुबह रांची स्थित अपने आवास पर वे फिसलकर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया. उन्हें तत्काल सेंटेविटा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद उनकी तबीयत खराब हो गयी थी.

JPSC पीटी परीक्षा परिणाम रद्द करने की डॉ. अजय कुमार ने की मांग, सीएम को लिखा पत्र

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...