Purnea में बच्चों ने सावन महोत्स्व में किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

पूर्णिया: पूर्णिया के बाल भवन किलकारी में सावन महोत्सव का आयोजन किया। सावन महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डेजी रानी मौजूद रहीं। इस दौरान सावन महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता, फन गेम, राधा कृष्ण प्रतियोगिता, लोक संगीत, झूला, फोटोग्राफी और स्वनिर्मित राखी का स्टाल लगाया गया। जिलाधिकारी समेत अभिभावकों ने बच्चों की कलाकृति को देख उनकी हौसलाफजाई की और उन्हें बधाई दी। मौके पर किलकारी की छात्र शालिनी प्रिया ने बताया कि हम सभी बच्चे काफी उत्साह और उमंग के साथ सावन महोत्सव में भाग ले रहे हैं।

किलकारी के कमिश्नरी रेसोर्स पर्सन रूचि कुमारी ने कहा कि बच्चों के द्वारा सावन महोत्सव आयोजित की गई है। बच्चों ने काफी बेहतर ढंग से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वहीं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी त्रिदीप शील ने बताया कि किलकारी में विगत 3 वर्षों से सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चे बढ़ चढ़ कर हिंसा लेते हैं और उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर पुरस्कृत भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें-  Supaul में खाना खाने के बाद बीमार पड़े 250 जवान, रसोई में मिला…

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Purnea Purnea

Purnea

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...