JSSC-CGL परीक्षा को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये सख्त निर्देश

रांची. 21 और 22 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाले झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करवाने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये।

JSSC-CGL परीक्षा को लेकर सीएम का निर्देश

उन्होंने कहा कि हर हाल में कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों में विधि-व्यवस्था का बेहतर संधारण के साथ-साथ प्रयाप्त में संख्या में पुलिस बल की तैनाती किए जाएं।

परीक्षा को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आगामी 21 और 22 सितम्बर को होने वाले JSSC-CGL परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आज वरीय अधिकारियों एवं सभी जिला उपायुक्तों तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘झारखण्ड के लाखों युवाओं की मेहनत और आकांक्षा हमारी सरकार के लिए सर्वोपरि है। JSSC-CGL के सफल संचालन के लिए विभिन्न स्तर पर निगरानी के साथ सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैंने सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कीमत पर किसी भी स्तर पर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...