CM Hemant Soren ने रखी राम जानकी तपोवन मंदिर की आधारशिला…

Ranchi : सनातन आस्था को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren ) ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर की आधारशिला रखी। इस मौके पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

ये भी पढ़ें- Bokaro Firing : फल विक्रेता को गोली मारकर भाग रहे अपराधी कोडरमा में धराए, बिहार पुलिस के… 

मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में कहा कि यह मंदिर राज्य के लोगों की गहरी आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, “श्री राम जानकी मंदिर की नींव केवल ईंट-पत्थरों की नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और विश्वास की मजबूत बुनियाद है। हम इस भावना को और आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।”

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : तेज गरज के साथ चलेगी आंधी तूफान, मौसम विभाग की चेतावनी… 

CM Hemant Soren-सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार सभी धर्मों की आस्था का सम्मान करती है और धार्मिक स्थलों के विकास में भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस मंदिर के निर्माण से न केवल धार्मिक भावना को बल मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- JMM 13th Convention : जेएमएम का दो दिवसीय 13वां महाधिवेशन आज से शुरु, कल्पना सोरेन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी… 

पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुजारीगण और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्रोच्चारण और वैदिक रीति से हुई पूजा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था का केंद्र बनेगा।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...