महाकुंभ में भगदड़ से मची त्रासदी, 15 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

रांची: महाकुंभ में हुई दर्दनाक भगदड़ में कम से कम 15 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इस भयावह घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ की खबर सुनकर मन व्यथित है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त तीर्थयात्रियों के परिवारों के साथ हैं। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

सीएम हेमंत सोरेन ने भारत सरकार से इस घटना की पूरी तरह से जांच करने और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें इस त्रासदी से सबक लेना चाहिए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं फिर से न हों।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...