सिरमटोली में सरहुल पूजा में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की

रांची. सीएम हेमंत सोरेन आज प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सरना स्थल, सिरमटोली, रांची में आयोजित पूजन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित। उन्होंने यहां पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान उनके साथ उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

सरहुल पूजा में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा, “प्रकृति महापर्व सरहुल के शुभ अवसर पर सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। राज्य के बेहतर भविष्य के लिए आने वाले 25 वर्ष को ध्यान में रखकर हमें आगे बढ़ना है तथा पूर्वजों से मिली समृद्ध विरासत, परंपरा एवं संस्कृति को संरक्षित और अक्षुण्ण रखने के साथ मजबूती देना है। जय झारखण्ड!”

इस साल से 2 दिन का राजकीय अवकाश

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर 2 दिन के राजकीय अवकाश की माँग उठ रही थी। आदिवासी समाज के इस महा पावन पर्व के महत्व को देखते हुए, मैंने इस वर्ष से 2 दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है। झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आयें हैं और सदैव सहेजेंगे। जय सरना, जय झारखंड।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...