DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान 50 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मुद्दे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण व मरम्मत और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। कई मामलों में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली।

कार्यक्रम सात निश्चय-3 के तहत चलाए जा रहे सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया

जनसुनवाई में उर्मिला देवी, किशुन राम, आशमहम्मद गद्दी, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, विनय राज, भानु प्रताप श्रीवास्तव, नितेश कुमार, एकबाल गुप्ता सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। यह कार्यक्रम सात निश्चय-3 के तहत चलाए जा रहे सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।

Betia DM 1 22Scope News

Betia DM 2 22Scope News

यह भी पढ़े : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम तक ही परिचालन

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...