1500 पीजीटी अभ्यर्थियों को 12 जुलाई को सीएम हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र

रांची. खबर राजधानी रांची से है। प्रदेश में 1500 पीजीटी अभ्यर्थियों को 12 जुलाई को नियुक्ति पत्र मिलेगा। उन्हें यह नियुक्ति पत्र सीएम हेमंत सोरेन देंगे। बता दें कि इस नियुक्ति पत्र को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन देखा गया था। इसको लेकर बीजेपी ने भी प्रदेश सरकार पर निशाने पर लिया था।

पीजीटी अभ्यर्थियों ने सीएम हेमंत सोरेन का किया था पुतला दहन

हाल ही में इस मामले को लेकर पीजीटी अभ्यर्थियों ने हजारीबाग के गांधी मैदान में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया था। इन अभ्यर्थियों का कहना था कि झारखंड के इस पीजीटी एग्जाम में काफी धांधली हुई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने एक संवाददाता सम्मेलन कर इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी।

वहीं नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम को स्थगित किए जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी बयान दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा था, ‘झारखंड में पीजीटी का स्थगित होना राज्य के लाखों युवाओं की जीत है। अंततः सरकार को युवाओं की मांग को स्वीकार करते हुए इसे स्थगित करना पड़ा। नियुक्तियां फ्री और फेयर की जाएं और मामले की जांच सीबीआई करे।’

बताते चलें कि झारखंड सरकार ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम 3 जुलाई 2024 को तय किया था। इसमें 1500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था। लेकिन बढ़ते विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था।

Chatra News: टंडवा में आखिर क्यों बड़ी संख्या में CCL कर्मियों...

Chatra News: झारखंड कोलियरी मज़दूर यूनियन (JCMU) ने टंडवा के आम्रपाली-चंद्रगुप्त इलाके में नए CCL अस्पताल ऑडिटोरियम में एक दिन का सेमिनार आयोजित किया।...

Bihar Electricity Digital Services: बिहार की बिजली सेवाओं में होने वाला...

Bihar Electricity Digital Services: ऊर्जा विभाग ने बिहार में बिजली सेवाओं को ज़्यादा पारदर्शी, तेज़ और टेक्नोलॉजी पर आधारित बनाने के मकसद से शुरू किए...

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन,...

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड के चर्चित कथित शराब घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर...