Advertisment

Breaking :18 अगस्त को सीएम Hemant Soren देंगे बड़ी खुशखबरी!

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व 18 अगस्त को पाकुड़ जिले में महिला लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक हज़ार रुपए (1000₹) की सम्मान राशि हस्तांतरित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव श्रीमती विप्रा भाल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए विशेष शिविरों में मिल रहे आवेदनों और अब तक स्वीकृत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश भी दिए।

SMS के माध्यम से महिला लाभुकों को जानकारी दें

सीएम ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए जो महिलाएं आवेदन कर रहीं हैं, उनके आवेदन की प्राप्ति एवं स्वीकृति के साथ चयनित लाभुकों को उनके बैंक खाते में सम्मान राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी SMS के माध्यम से दें, ताकि उनको यह पता चल सके कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि उनके बैंक खाते में डाली जा चुकी है। उन्हें साइबर अपराध से बचाव को लेकर SMS के माध्यम से जागरूकता संदेश भी भेजें।

Hemant Soren : सम्मान राशि जारी करने की तारीख तय होनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में हर महीने की एक निश्चित तारीख तक सम्मान राशि हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। सम्मान राशि हस्तांतरित करने में किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। महिला लाभुकों के खाते में हर महीने इस योजना की सम्मान राशि हस्तांतरित होनी चाहिए।

55 प्रतिशत से ज्यादा आवेदनों को मिल चुकी है स्वीकृति

मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए चल रहे विशेष शिविरों में अब तक 36 लाख 69 हज़ार 378 महिलाओं के आवेदन मिल चुके हैं। इनमें 20 लाख 37 हज़ार 754 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन लेने की प्रक्रिया में अभी भी जो त्रुटियां आ रही हैं, उसे अविलंब दूर करें, ताकि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन देने से कोई भी पात्र महिला वंचित न रहे।

18 अगस्त तक विशेष शिविरों का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए महिलाओं से आवेदन लेने के लिए विशेष शिविर को 18 अगस्त तक जारी रखें। उन्होंने यह भी कहा कि यह सतत चलने वाली एक योजना है। इसके तहत जो भी योग्य लाभुक होंगी, वे कभी भी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...