कल सीएम हेमंत सोरेन का जमशेदपुर दौरा, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

जमशेदपुर. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कल जमशेदपुर दौरा है। यहां ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार‘ कार्यक्रम के तहत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले के लोगों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम सरायकेला जिले के डोबो काजू मैदान में होना है।

सीएम हेमंत सोरेन का कल जमशेदपुर दौरा

सीएम के कार्यक्रम को लेकर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि कल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों 1000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होगा। साथ ही बड़ी संपत्ति का लाभुकों के बीच वितरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कल का दिन पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। वहीं सरायकेला के एसपी मुकेश कुमार ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग की व्यवस्था भी विशेष रूप से की गई है, जिससे यहां आने वाले लोगों को किसी तरह कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA...

Bihar Industrial Investment, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में 12...

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...