Advertisement
Advertisement

सरायकेला: 1036.18 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे सीएम हेमंत सोरेन

सरायकेला : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सरायकेला जिला के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में

जिला स्तरीय आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुल 1036.18 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे.

aapki sarkar1 22Scope News

परिसंपत्तियों का वितरण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा करीब 187 योजनाओं का शिलान्यास,

124 योजनाओं का उद्घाटन एवं 63,856 लाभुकों बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा.

कार्यक्रम को लेकर बिरसा मुंडा स्टेडियम में विभिन्न विभागों के कुल 22 स्टॉल बनाया गया है.

दोपहर करीब 1 बजे सीएम हेमंत सोरेन की आगमन की जानकारी है.

aapki sarkar12 22Scope News

मंत्री सहित कई वरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के आलावे ईचागढ़ विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं राज्य के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे.

aapki sarkar123 22Scope News

डीसी ने दिये कई निर्देश

इसे लेकर गुरुवार को उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने संयुक्त रूप से सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक की. बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गये.

इसमें मुख्यतः वाहनों के पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम में आने वाले लाभुकों सहित मुख्यमंत्री को सुनने एवं देखने आए आम जनों के बैठने की व्यवस्था पर चर्चा की गई. इसके साथ-साथ पेयजल, शौचालय तथा प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य तैयारियों का समीक्षा कर आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए. बैठक में कार्यक्रम से सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

रिपोर्ट: बिपिन

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...