मुख्यमंत्री ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण

हाजीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर औद्योगिक इकाइयों यथा न्यू जील सीजनल वियर प्राइवेट लिमिटेड, कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड एवं ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का निरीक्षण किया। भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने न्यू जील सीजनल वियर प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण कर वहां तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रकार के वस्त्रों एवं कार्यरत कर्मियों की संख्या आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टेलरिंग के काम में लगे कर्मियों से बातचीत कर औद्योगिक इकाई द्वारा दी जा रही सुविधाओं आदि के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में बनाये जा रहे विभिन्न प्रकार के जूतों से संबंधित बाजार, कच्चे माल आदि के संबंध में प्रबंधन से विस्तृत जानकारी ली। हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां मुख्य रूप से बिस्कुट और कुकीज़ का निर्माण होता है, जो पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी भेजे जाते हैं। यह कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का हिस्सा है, जो बिस्कुट, ब्रेड और डेयरी उत्पादों के निर्माण के लिए जानी जाती है।

Britannia Biscuit Factory 2 22Scope News

CM ने औद्योगिक विकास को और अधिक गति देने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए

मुख्यमंत्री ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र के इन औद्योगिक इकाइयों में चल रही उत्पादन गतिविधियों, उद्योग विस्तार की संभावनाओं और रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास को और अधिक गति देने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार का सृजन हो सके।

Britannia Biscuit Factory 1 22Scope News

हाजीपुर कलस्टर बिहार का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र हैं

हाजीपुर कलस्टर बिहार का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जिसमें हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र और निर्यात प्रोत्साहन औद्योगिक पार्क सहित कुल नौ औद्योगिक क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस क्लस्टर में अब तक 289 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। क्लस्टर में 291.83 एकड़ भूमि आवंटित है व 304.11 एकड़ भूमि आवंटन हेतु उपलब्ध है। यहां उद्योगों के संचालन हेतु 11 केवी एवं 33 केवी विद्युत आपूर्ति, विकसित सड़क नेटवर्क, सोलर स्ट्रीट लाइट, जल निकासी प्रणाली, बाउंड्री वॉल, क्लस्टर की भौगोलिक स्थिति और बेहतर कनेक्टिविटी इसे एक सशक्त औद्योगिक केंद्र बनाती है।

Britannia Biscuit Factory 3 22Scope News

क्लस्टर में निवेश, रोजगार सृजन व औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई उल्लेखनीय कदम उठाए गए

वर्ष 2024-25 के दौरान इस क्लस्टर में निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई उल्लेखनीय कदम उठाए गए। यहां कॉम्फेड सुधा डेयरी, सोन बिस्कुट लिमिटेड, अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड, एसएलएमजी बेवरेजेज प्रालि और एवोन साइकिल लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा निवेश किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।

Britannia Biscuit Factory 4 22Scope News

CM नीतीश के साथ विधायक व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विधायक सिद्धार्थ पटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि और वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Britannia Biscuit Factory 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित MLA आवास का किया निरीक्षण, JP गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य का भी लिया जायजा

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...