विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लेने गया पहुंचे CM नीतीश

गया : 17 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लेने को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने विष्णुपद मंदिर के गर्व गृह विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद गया शहर में विष्णुपद मंदिर के देवघाट से बाइपास पुल तक बनाए गए नए विष्णुपथ रिमोट दबाकर का उद्घाटन किए। इसके बाद समाहरणालय पितृपक्ष मेला की तैयारी की समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम नीतीश के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, गया के डीएम त्यागराजन एसएम और एसएसपी आशीष भारती भी मौजूद थे।

बिहार के गया में आगामी 17 सितंबर को शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध राजकीय मेला पितृ पक्ष मेले की तैयारी को लेकर एकदिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे वे विष्णुपद मंदिर पहुंचे विष्णुपद मंदिर में पूजन दर्शन के बाद वे गयाजी में आने वाले पिंडदानीयों की सुविधा के लिए बाईपास पर बने नवनिर्मित विष्णुपथ का उद्घाटन शीलापट का अनावरण कर किया। मौके पर मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार, मंत्री नितिन नवीन, मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा और डीजीपी आलोक राज सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद में समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारी समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक की।

Nitish Gaya 3 22Scope News

Nitish Gaya 1 22Scope News

Nitish Gaya 2 22Scope News

यह भी पढ़े : गया भी जाएंगे नड्डा, 200 करोड़ की राशि से बने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का करेंगे उद्घाटन

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Airport: घने कोहरे से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, पुणे और मुंबई...

रांची में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित हुआ। पुणे और मुंबई से आने वाली दो...

Ranchi Crime: लोन दिलाने के नाम पर 17 लोगों से 6.01...

 रांची के पुंदाग में लोन दिलाने के नाम पर 17 लोगों से 6 लाख 1 हजार 200 रुपये की ठगी का आरोप लगा है।...

Jharkhand Private University: निजी विश्वविद्यालय खोलने की पुरानी व्यवस्था खत्म, पहले...

 झारखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलने की पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी गई है। नए कानून के तहत पहले इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा, फिर अनुमति...